पीवी सिंधु ओकुहारा से हारकर विश्व चैम्पियनशिप से बाहर

पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन का खराब फॉर्म जारी, लक्ष्य सेन तीसरे दौर में पहुंचे खेलपथ संवाद कोपेनहेगन। बैडमिंटन में पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन पीवी सिंधु का खराब फॉर्म जारी है। कोपेनहेगन में खेले जा रहे बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में मंगलवार को सिंधु को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, लक्ष्य सेन कोरिया के जियोन हयूक जिन को सीधे गेमों में हराकर विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। विश्व चैंपियनशिप में पांच पदक के साथ.......

कोरोना दौर में 400 गुना बढ़ी चेस बोर्ड की बिक्रीः संजय कपूर

शतरंज महासंघ के अध्यक्ष ने कहा- सफलता में चेस ओलम्पियाड का बड़ा हाथ खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दुनिया को हिला देने वाले कोरोना के दौर में खेलों की गतिविधियां भी पूरी तरह ठप हो गई थीं, लेकिन शतरंज ही एक ऐसा खेल रहा जो कोरोना काल में भी बंद नहीं हुआ। भारतीय शतंरज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूूर का मानना है प्रगनाननंदा और भारतीय युवा शतरंज खिलाड़ियों की हालिया सफलता में कोरोना काल में खेली गई शतरंज और देश में हुए चेस ओलम्पियाड का बड़ा हाथ है। .......

सिफ्त कौर ने दिलाया छठा ओलम्पिक कोटा

50 मीटर थ्री पोजीशन में पांचवें स्थान पर रहीं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। शूटिंग के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई को छोड़ देने वाली पंजाब की निशानेबाज सिफ्त कौर समरा ने विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में देश को छठा पेरिस ओलंपिक का कोटा दिलाया। सिफ्त 50 मीटर थ्री पोजीशन पदक जीतने से चूक गईं और पांचवें स्थान पर रहीं, लेकिन कोटा जीतने में सफल रहीं। 21 वर्षीय इस शूटर ने हाल ही में चेंगदू (चीन) में हुए विश्व यूनिवर्सियाड में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने .......

अखिल श्योराण ने हासिल किया ओलम्पिक कोटा

आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक खेलपथ संवाद बाकू (अजरबेजान)। अखिल श्योराण ने रविवार को यहां आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैम्पियनशिप की पुरुष राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के साथ ही पेरिस ओलम्पिक के लिए देश का पांचवां कोटा स्थान हासिल किया।  अखिल 8 निशानेबाजों के फाइनल में 450.0 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे और अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों का कोटा हासिल करने में सफल रहे। वह क्वाल.......

महिला पहलवानों के प्रदर्शन से प्रधानमंत्री मोदी खुश

अंतिम पंघाल का प्रदर्शन तो सबसे यादगार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों की सफलताओं को ऐतिहासिक उपलब्धि और चिर-स्मरणीय विजयोल्लास करार दिया है। भारत ने तीन स्वर्ण सहित सात पदक हासिल कर पहली बार अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में टीम खिताब हासिल किया है। प्रधानमंत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा कि भारतीय महिला पहलवानों के लिए हमेशा याद रखने वाली उपलब्धि है। हमारी .......

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीयों का निराशाजनक प्रदर्शन

भारतीय एथलीट अविनाश साबले से उम्मीदें टूटीं झांसी की शैली सिंह ने लम्बी कूद में किया निराशाजनक प्रदर्शन खेलपथ संवाद बुडापेस्ट। भारतीय एथलीट अविनाश साबले शनिवार को यहां विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 3000 मीटर स्टीपलचेस के फाइनल में जगह नहीं बना पाए। साबले से इस चैम्पियनशिप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया। वह हीट (पहली) रेस में आठ मिनट 22.24 सेकेंड के समय से सातवें स्थान पर रहे। 28 साल के साबले विश्व.......

मुंबई सिटी एफसी ने किया डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

बोडोलैंड एफसी को मिली पहली जीत खेलपथ संवाद कोलकाता। मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को कोलकाता भारतीय नौसेना एफटी पर 4-0 की जीत से डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। मुंबई सिटी एफसी के लिए जोर्ज परेरा डायज, ग्रेग स्टेवार्ट, गुरकीरत सिंह और नाथन एशर रोड्रिग्स ने गोल दागे। मुंबई के क्लब ने ग्रुप चरण का समापन तीन मैचों में नौ अंक से किया।  दूसरी ओर, असम के कोकराझार में बोडोलैंड एफसी ने इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जी.......

भारतीय लड़ाकों ने स्पेन को 6-2 से हराया

रोहित और सुदीप ने दागे दो-दो गोल  खेलपथ संवाद डसेलडोर्फ। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए स्पेन को 6-2 से शिकस्त देकर चार देशों के टूर्नामेंट में अपना विजयी आगाज किया है। रोहित (28वें और 45वें मिनट में) और सुदीप चिरमाको ने (35वें व 58वें मिनट में) दो-दो गोल किए जबकि अमनदीप लकड़ा ने 25वें मिनट और बॉबी सिंह धामी न53वें मिनट में भारत के लिए एक-एक गोल करने में सफल हुए। इस मुकाबल.......

भारतीय पुरुष एयर पिस्टल टीम को कांस्य

आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में प्रभावहीन शुरुआत  खेलपथ संवाद बाकू। भारत का आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में अभियान प्रभावहीन तरीके से शुरू हुआ जब बृहस्पतिवार को प्रतिस्पर्धा पेश कर रहे छह 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजों में से कोई भी 2024 पेरिस ओलम्पिक कोटा हासिल नहीं कर पाया, लेकिन भारतीय पुरूष दस मीटर एयर पिस्टल टीम ने कांस्य पदक जीता।  भारतीय टीम के सदस्यों शिवा नरवाल, सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा ने 1734 अंक बनाय.......

जमशेदपुर एफसी की ग्रुप में पहली जीत

एश्ले के हेडर की मदद से इंडियन नेवी को हराया खेलपथ संवाद कोलकाता। एश्ले कोलीज के दूसरे हाफ में किए हेडर की मदद से जमशेदपुर एफसी ने 132वें डूरंड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। ग्रुप बी के मुकाबले में जमशेदपुर ने एकमात्र गोल से जीत हासिल की। एश्ले ने इंडियन नेवी के खिलाफ हुए मैच का इकलौता गोल 70वें मिनट में किया। मुंबई सिटी ग्रुप में छह अंक लेकर सबसे ऊपर है। जमशेदपुर और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के तीन-तीन अंक हैं। पिछले मैच में जमशेदप.......